Advertisement

भीम समग्र सेवा अभियान को लेकर बंदरा में समीक्षात्मक बैठक आयोजित

-भीम समग्र सेवा अभियान को लेकर बंदरा में समीक्षात्मक बैठक आयोजित

मुजफ्फरपुर/बंदरा। प्रखंड कार्यालय में भीम समग्र सेवा अभियान को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी आमना वसी ने की। बैठक में सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं विकास मित्र उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सभी विकास मित्रों को निर्देश दिया गया कि वे शिविर से पूर्व लाभार्थियों के आवेदन एकत्र कर प्रखंड कार्यालय में उपलब्ध कराएं। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया जाए, जिससे शिविर के दिन लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय पर दिया जा सके।

इस पहल का उद्देश्य एससी/एसटी समुदायों को सरकार की सभी योजनाओं से लाभान्वित करना और अभियान के क्रियान्वयन को और प्रभावशाली बनाना है।

बैठक में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी राजीव रंजन, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रश्मि राज, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी, सहकारिता पदाधिकारी, कल्याण पदाधिकारी एवं विकास मित्र उपस्थित थे।

#भीमसमग्रसेवा #बंदरा #प्रखंडबैठक #SCSTकल्याण #सरकारीयोजना #समावेशीविकास #BiharNews