-भारतीय राजदूत ने नेपाल के विदेश मंत्री से किया शिष्टाचार भेंट
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।
मंगलवार को भारतीय राजदूत श्री नवीन श्री वास्तव ने सिंह दरवार स्थित विदेश मंत्री डॉ .आरजू राणा के कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात किए।

भारतीय राजदूत तथा डॉ.आरजू राणा के बीच भारत -नेपाल संबंध के विविध आयाम पर बातचीत हुयी।इस क्रम में नेपाल -भारत के द्विपक्षीय हित,पर राष्ट्र संबंध और जनस्तर संबंध के विविध आयाम के बारे में बातचीत के बारे में डॉ.राणा के सचिवालय ने जानकारी दी है।
भारतीय राजदूत श्री नवीन श्रीवास्तव ने गुलदस्ता भेंट कर विदेश मंत्री डॉ.आरजू राणा को बधाई दी तथा कार्यकाल को सफलता की शुमकामना की कामना की।















