Advertisement

भजन मंडली ने गीत-नाट्य से श्रोताओं का मोहा मन

*गंगा गौशाला कतरास में भजन मंडली ने गीत-नाट्य से श्रोताओं का मोहा मन

*स्टार नाईट म्यूजिकल ग्रुप कानपुर के कलाकारों ने बांधा समा

*प्रसिद्ध चिकित्सक डा. उमाशंकर सिंह ने किया उद्घाटन

कतरास।दिलीप।

श्री गंगा गौशाला कतरास करकेन्द  में गोपाष्टमी मेले के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ उमाशंकर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत अनिता वर्मा ने गणेश वंदना से शुरू की। गणेश वंदना के बाद अनीता वर्मा ने दमा दम मस्त कलंदर … मन भावे मैया के चुनरिया गोटेदार.. मां की चुनरिया भा गई….. आदि भक्ति गीत सुनायी। श्रोताओं ने तालियां बजाकर स्वागत किया.मिली मुखर्जी ने भारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा….. हर हर शंभू….सुन ले कन्हैया मेरी अर्जी……आदि भक्ति भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद स्टार नाइट म्यूजिकल ग्रुप कानपुर के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक झांकी के माध्यम से नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। श्रोताओं ने तालियां बजाकर कलाकारों का अभिनंदन किया। उद्घोषक अमित पांडे ने दूध का दूध और पानी को पानी कह दूं मेघ की गर्जना दरिया की रवानी कह दूं कैश ने लैला को जो भेजी थी वो निशानी कह दूं खामोश रहोगे तो कुछ ना कह पाएंगे लगाओगे। जोरदार ताली तो दुनिया को कहानी कह दू आदि एक से बढ़कर एक चुटकुले सुना कर लोगों को खूब हंसाया। ढोलक पर कालेश्वर, राम ढोल पर भोला, कीबोर्ड पर किशन,ऑक्टोपैड पर घनश्याम ने संगत किया। मौके पर गौशाला के सचिव महेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, संजय केसरी, विष्णु चौरसिया, राजेश स्वर्णकर, कृष्ण कन्हैया राय, कमलेश सिंह,  श्रवण खेतान, डीएन चौधरी आदि उपस्थित थे।