Advertisement

बरियारपुर धाम में बजरंग दल की बैठक, नए सदस्यों के निर्वाचन पर हुई चर्चा

-बरियारपुर धाम में बजरंग दल की बैठक, नए सदस्यों के निर्वाचन पर हुई चर्चा

सकरा। प्रखंड क्षेत्र के बरियारपुर धाम में बजरंग दल के नए निर्वाचन सदस्यों के चयन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बजरंग दल के कई सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों और सदस्यता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में पूर्व प्रखंड संयोजक विशाल भाई ने उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों का अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इसके बाद संगठन को मजबूत बनाने, नए सदस्यों के चयन तथा आगामी गतिविधियों को लेकर सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे और आगामी कार्ययोजना को लेकर सुझाव दिए।