Advertisement

बेहतर कार्य के लिए चार चौकीदार पुरस्कृत

-बेहतर कार्य के लिए चार चौकीदार पुरस्कृत

पीपराकोठी : थाना के चार चौकीदारों को उनके बेहतर कार्य के लिए जिला स्तर पर पुरस्कृत किया गया है। प्रतिनियुक्त चौकीदारों के द्वारा कड़ी मेहनत एवं लगन से थाना गस्ती, थाना विधि-व्यवस्था, कांडों में वांछित फिरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी, शराब उद्भेदन एवं अन्य डयुटी में इनके द्वारा महत्वपूर्ण भुमिका निभाई गई है।

जिससे जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण में विशेष उपलब्धि प्राप्त हुई है। इन पुरस्कार पाने वाले चौकीदारों में राज कुमार, पंकज कुमार, दिपक कुमार व चुमन राय के नाम शामिल है। और इनके मनोबल को सुदृढ बनाये रखने हेतु इन्हे पुरस्कृत किया गया है। इस कार्य से अन्य चौकीदारों को प्रेरणा मिलेगी।