-बिहार-यूपी को जोड़ने वाले पीपा पुल गंगा में बह गए
-तेज आंधी और वज्रपात ने बरपाया कहर
-हजारों की आबादी प्रभावित
-तेज आंधी में बह गए पीपा पुल, बिहार-यूपी के बीच संपर्क टूटा, हजारों की आबादी परेशान
भोजपुर, आरा।संवाददाता।
बिहार के भोजपुर जिले में शुक्रवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। तेज हवाओं, बारिश और वज्रपात के चलते गंगा नदी पर बना महुली घाट का पीपा पुल तीन स्थानों से टूट गया। यह पुल बिहार के महुली से उत्तर प्रदेश के खवासपुर को जोड़ने वाली जीवनरेखा माना जाता था।
तेज आंधी के चलते पुल के कई हिस्से गंगा में बह गए, जिससे बिहार और यूपी के बीच संपर्क पूरी तरह से बाधित हो गया है। अब लोगों को आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। पुल टूटने से सबसे ज्यादा परेशानी खवासपुर के करीब 20,000 निवासियों को हो रही है, क्योंकि यही पुल जिला मुख्यालय से जुड़ने का एकमात्र मार्ग था।

स्थानीय निवासी रवि राणा ने बताया कि यह पुल सैकड़ों गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ता था और अब लोग पूरी तरह से कट गए हैं। तेज आंधी के बाद प्रशासन ने हालात का जायजा लिया और मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि बिहार में तेज हवाओं और बारिश से कई अन्य पीपा पुलों को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे विभिन्न स्थानों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
#बिहार #भोजपुर #गंगा_पुल #तेज_आंधी #वज्रपात #बिहारयूपीसंपर्क #प्राकृतिकआपदा #BreakingNews #पीपा_पुल #खवासपुर #महुलीघाट #BiharStorm












