Advertisement

बिहार में पछुआ के ‘पावर’ से बदलने लगा मौसम

-बिहार में पछुआ के ‘पावर’ से बदलने लगा मौसम,

-हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ेगी

संवाददाता। पटना।

बिहार में ठंड बढ़ने वाली है। पछुआ हवा की वजह से तापमान गिर रहा है और आने वाले दिनों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखेगा, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी। पटना IMD के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों में बिहार का मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा। और हाड़ कंपा देने वाली ठंड की शुरुआत हो जाएगी।
सोमवार को सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। दिन में धूप खिलेगी, लेकिन शाम होते ही ठंड बढ़ जाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि आगे भी यही स्थिति बनी रहेगी। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि भागलपुर में यह 16 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मुजफ्फरपुर में तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।


भागलपुर और मुजफ्फरपुर समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। पटना में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। भागलपुर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।