Advertisement

बिहार में ठंड का कहर जारी

मौसम: बिहार में ठंड का कहर जारी

-16 जिलों में छाया घना कोहरा

ब्यूरो।पटना।

बिहार में ठंड का सितम बढ़ गया है। खासकर 5 जिलों सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी और पूर्वी चंपारण में कोल्ड-डे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, 16 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है। जिससे लोगों को परेशानीयों का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 2 दिनों तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में घने कोहरा छाए रहने की संभावना है। राज्य के अधिकतर जिलों का न्यूनतम तापमान 10-14 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान 18-22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
इसके अलावा, राज्य में बारिश की भी संभावना बनी हुई है। खासकर 27 जनवरी को हल्की बूंदाबूंदी होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बढ़ी ठंड ने राज्य के कई जिलों में नमी की मात्रा बढ़ा दी है, जिससे घना कोहरा छाया हुआ है।

पिछले 24 घंटे के दौरान रोहतास सबसे ठंडा रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया”।वहीं, गोपालगंज सबसे गर्म जिला रहा, जहां का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक राज्य के कई जिलों में ठंड और घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके अन्तर्गत दृश्यता में कमी होने से लोगों को सावधानी से वाहनों को चलाने के लिए हिदायतें दी जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना की तरफ से जारी पूर्वानुमान की मानें तो बिहार के सभी जिलों में अगले तीन दिनों तक मध्य़म से लेकर घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। अगले चौबीस घंटे की अगर बात करें तो कैमूर, रोहतास, गया नालंदा,नवादा, जहानाबाद और अरवल जिले में मध्यम हवा चलने का अनुमान जारी किया गया है।