Advertisement

‘बिहार बदलाव रैली’ को लेकर जनता से अपील

-‘बिहार बदलाव रैली’ को लेकर जनता से अपील

समस्तीपुर। संवाददाता

जन सुराज पार्टी द्वारा आगामी 11 अप्रैल 2025 को पटना के गांधी मैदान में आयोजित ‘बिहार बदलाव रैली’ को लेकर शनिवार को समस्तीपुर जिले में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष राज कपूर ने रैली के महत्व, पार्टी के उद्देश्यों और प्रदेश की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की।

राज कपूर ने कहा, “बिहार में अब आमूलचूल परिवर्तन की आवश्यकता है। मौजूदा व्यवस्था से आम जनता त्रस्त है। समय की मांग है बदलाव, और इस बदलाव की प्रक्रिया में हम सभी को सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।”

ma

उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को आयोजित यह रैली प्रदेश के हर नागरिक के लिए एक नई दिशा और नई उम्मीद की किरण लेकर आएगी। रैली में प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और बढ़ते अपराध जैसे ज्वलंत मुद्दों पर जनता की आवाज बुलंद की जाएगी।

प्रेस वार्ता में डॉ. शैलेश कुमार सिंह (विचार मंच जिला प्रमुख), मनीष भारती (जिला कार्यालय प्रभारी), रिंकी पासवान (महिला जिला अध्यक्ष), तारकेश्वर नाथ गुप्ता (प्रदेश कमिटी सदस्य) समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एक सुर में आम जनता से अपील की कि वे इस रैली में शामिल होकर बिहार में बदलाव की इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनें।