-बिहार दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चो ने की प्रभात फेरी व नुक्कड़ सभा
-स्कूलों में विविध गतिविधयां आयोजित
-शिक्षकों सहित बच्चे दिखे उत्साहित
मुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक।
प्रखंड के सभी विद्यालयों में बिहार स्थापना दिवस के मौके पर प्रभात फेरी, रंगोली, क्विज, प्रतियोगिता का आयोजन कर हर्षोल्लास से स्थापना दिवस मनाया गया। राजकीय बुनियादी विद्यालय पियर के छात्रों ने रंगोली, पेंटिंग,एवं अकादमिक प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से प्रारंभ होकर पियर चौक पर नुक्कड़ सभा के माध्यम से बिहार दिवस की प्रासंगिकता एवं उद्देश्य पर विस्तृत चर्चा शिक्षक चंदन कुमार ने की।

इस अवसर पर सभी शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित थे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीनारायण राय ने सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। मौके पर विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य गण भी उपस्थित थे।वहीं मध्य विद्यालय बैंगरी मैं बिहार दिवस के शुभ अवसर पर विभिन्न प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभात फेरी, रंगोली, चित्रकला, संस्कृति कार्यक्रम इत्यादि। विद्यालय में निम्नलिखित शिक्षक उपस्थित थे ब्रजेश कुमार (प्रभारी प्रधानाध्यापक) इंतखाब आलम खान, आशा कुमारी, श्वेता कुमारी, सत्यम कुमार, अभिषेक, मोहम्मद गुलाम मुस्तफा आदि मौजूद थे।











