Advertisement

बाबा गरीबनाथ धाम में स्वास्थ्य मंत्री ने किया जलाभिषेक, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना

-बाबा गरीबनाथ धाम में स्वास्थ्य मंत्री ने किया जलाभिषेक, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना

मुजफ्फरपुर। पवित्र सावन मास की अंतिम सोमवारी के अवसर पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सोमवार को मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ धाम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया। उन्होंने बाबा गरीबनाथ से राज्यवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।


मंदिर पहुंचने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने बाबा गरीबनाथ का विधिवत जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन भी स्वीकार किया और सभी को सावन की अंतिम सोमवारी की शुभकामनाएं दीं। स्वास्थ्य मंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।
इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सीतामढ़ी के पुनौरा धाम पहुंचे, जहां उन्होंने माता जानकी की विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश और बिहार की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर बाबा गरीबनाथ धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा।