-रिजल्ट में गड़बड़ी और सेशन लेट को लेकर छात्रों का हंगामा
-नर्सिंग कॉलेज गेट के बाहर किया प्रदर्शन
मुजफ्फरपुर। रिजल्ट में गड़बड़ी और सेशन लेट होने के विरोध में शनिवार को छात्रों ने मार्कन चौक के पास नर्सिंग कॉलेज के गेट के बाहर जमकर हंगामा किया। बड़ी संख्या में छात्र मौके पर जुटे और अपनी समस्याओं को लेकर विरोध जताया।
छात्रों का आरोप है कि परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी के कारण उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। वहीं, सेशन लेट होने से पढ़ाई और आगे की शैक्षणिक प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। छात्रों ने संबंधित अधिकारियों और कॉलेज प्रशासन से मामले में जल्द हस्तक्षेप कर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।

हंगामे के दौरान छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। मौके पर छात्रों की भीड़ जुटने से कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। छात्रों का कहना है कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे आगे भी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
छात्रों ने रिजल्ट में हुई गड़बड़ी की जांच कराने, सही परिणाम जारी करने और सेशन को समय पर कराने की मांग की है।












