Advertisement

अंतिम सोमवारी पर भूसुरा चौक में कांवरिया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को बांटा शरबत, चाय और फल

-अंतिम सोमवारी पर भूसुरा चौक में कांवरिया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को बांटा शरबत, चाय और फल

मुजफ्फरपुर/गायघाट, 24 अगस्त। गायघाट प्रखंड के भूसुरा चौक पर गायघाट सामाजिक मंच के सौजन्य से अंतिम सोमवारी के अवसर पर कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कांवरियों एवं श्रद्धालुओं को शरबत, चाय, शुद्ध पेयजल, बिस्कुट और फल उपलब्ध कराकर सेवा की गई।
सेवा शिविर के माध्यम से मंच के कार्यकर्ताओं ने कांवरियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच सेवा भाव से खाद्य एवं पेय सामग्री का वितरण किया गया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में गायघाट सामाजिक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह के साथ रंजन कुमार, सुभाष कुमार, संदीप कुमार झा, उपेंद्र कुंवर, जनक किशोर झा, जयदेव प्रसाद सिंह, पप्पू कुंवर, मुकेश महतो, रामनरेश प्रसाद सिंह, अरुण कुमार सिंह, संजीव कुमार संजू, विपीन पटेल, नितिन साह, सुरेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने सभी सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांवरियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है और मंच आगे भी सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।