-बागमती तटबंध के विरोध में बागमती संघर्ष मोर्चा की बैठक, कार्य रोकने का संकल्प
मुजफ्फरपुर। जिले के बेनीबाद थानांतर्गत मिश्रौली गांव में बागमती संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से बागमती तटबंध निर्माण कार्य को रोकने का निर्णय लिया गया।
गौरतलब है कि यह योजना नेहरू सरकार के समय संसद में पेश हुई थी और इंदिरा गांधी के कार्यकाल में काम शुरू हुआ, लेकिन विरोध के चलते आगे नहीं बढ़ पाई। गायघाट प्रखंड में 2011 से यह आंदोलन जारी है, और कई बार स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर व जेसीबी मशीनों को खदेड़ दिया है।

यहां लोग इस परियोजना का विरोध जता रहे हैं। काम को रोका गया है।
आज की बैठक में रामलोचन सिंह, मोनाजीर हसन, रंजीत कुमार सिंह, रविशंकर सिंह, मुकेश कुमार, सीताराम राय समेत कई लोग शामिल हुए।
#बागमती_संघर्ष #तटबंध_विरोध #मुजफ्फरपुर #ग्रामीण_आंदोलन #बिहार












