Advertisement

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

-प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

– धारदार हथियार से की गई थी हत्या
– अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

पीपराकोठी (मोतिहारी)। थाना क्षेत्र के सूर्यपुर पंचायत स्थित झखरा बंगाली कॉलोनी में धारदार हथियार से हुए युवक की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी किरण कुमार दास उर्फ राजा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गौरतलब है कि 13 मार्च की रात बेलवतिया निवासी राजेंद्र बैठा के 20 वर्षीय पुत्र मंजीत कुमार की हत्या कर शव फेंक दिया गया था। इस घटना को लेकर मृतक के पिता राजेंद्र बैठा के आवेदन पर पांच ज्ञात और चार-पांच अज्ञात लोगों को आरोपी बनाते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

नामजद आरोपियों में झखरा कॉलोनी के निवासी किरण कुमार दास, मिंटू कुमार दास, किशन कुमार दास, सोनू कुमार दास और रामचंद्र दास उर्फ रामा दास सहित अन्य अज्ञात लोग शामिल थे।

हत्या के बाद से सभी आरोपी फरार थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश में छापेमारी कर रही थी, जिसके तहत मुख्य आरोपी किरण कुमार दास को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पीपराकोठी थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि प्रेम प्रसंग के कारण मंजीत कुमार की हत्या की गई थी। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

#MotihariCrime #MurderCase #Piprakoathi #YouthMurder #PoliceAction