Advertisement

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने डब्ल्यूपीयू का किया निरीक्षण

-प्रखंड विकास पदाधिकारी ने डब्ल्यूपीयू का किया निरीक्षण

-स्वच्छता कर्मियों को निर्देशित किया
-विभिन्न संदर्भों की हुई जांच

बन्दरा। प्रखंड अंतर्गत प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) आमना वसी द्वारा तेपरी एवं मतलूपुर पंचायत के अंतर्गत वेस्ट पिकअप यूनिट (डब्ल्यूपीयू) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डब्ल्यूपीओ की कार्यप्रणाली, ठेला रिक्शा, ई-रिक्शा, डस्टबिन तथा यूजर चार्ज कलेक्शन आदि की जांच की गई।

निरीक्षण के क्रम में स्वच्छता पर्यवेक्षक ने जानकारी दी कि मतलूपुर पंचायत के वार्ड नंबर 1, 2, 5 और 6 के स्वच्छता कर्मी अपने कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं। इस संबंध में बीडीओ ने पंचायत सचिव और स्थानीय मुखिया को निर्देशित किया कि वे संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए इसकी रिपोर्ट प्रखंड कार्यालय को सौंपें।

इसके अलावा खराब पड़े ई-रिक्शा और ठेला रिक्शा की मरम्मत के लिए जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए, ताकि पंचायत का स्वच्छता कार्य बाधित न हो और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी नागरिकों को सुचारू रूप से मिल सके।