Advertisement

पूसा प्रखंड समन्वय समिति की बैठक आयोजित

-पूसा प्रखंड समन्वय समिति की बैठक आयोजित

-स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर गहन चर्चा

पूसा। प्रखंड कार्यालय पूसा के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी रवीश कुमार रवि की अध्यक्षता में प्रखंड समन्वय समिति सह बीएलटीएफ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में नियमित टीकाकरण कवरेज पर विस्तार से चर्चा की गई और कम उपलब्धि वाले स्वास्थ्य उप केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक को निर्देश दिया गया कि हेड काउंट सर्वे उपलब्ध कराएं ताकि जिला को वास्तविक स्थिति की जानकारी दी जा सके और 100% लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।

बैठक में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई, जिसमें बताया गया कि एनडीडी कार्यक्रम का मॉप-अप चक्र 4 मार्च से 7 मार्च तक प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा, गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग कार्यक्रम के तहत 22 फरवरी से 31 मार्च तक 30 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों की स्वास्थ्य जांच का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें प्रतिदिन 1500 लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी।

एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न उम्र समूह के अनुसार आयरन सिरप एवं टैबलेट के वितरण और निगरानी को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रत्येक बुधवार और शनिवार को इसकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

#पूसा #स्वास्थ्य_जागरूकता #शिक्षा #टीकाकरण #एनडीडी #गैर_संचारी_रोग #एनीमिया_मुक्त_भारत