Advertisement

पटना सिटी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, गुरुद्वारा पटना साहिब में किया मत्था टेक — देश में शांति और एकता की कामना

-पटना सिटी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, गुरुद्वारा पटना साहिब में किया मत्था टेक — देश में शांति और एकता की कामना

पटना। दीपक कुमार तिवारी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पटना सिटी पहुंचे, जहां उन्होंने ऐतिहासिक तख्त श्री हरिमंदिर साहिब (पटना साहिब) गुरुद्वारा में मत्था टेका। प्रधानमंत्री ने यहाँ गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की पवित्र जन्मस्थली पर श्रद्धा पूर्वक दर्शन किए और देश में शांति, एकता एवं समृद्धि की कामना की।

इससे पहले पीएम मोदी ने पटना में भव्य रोड शो किया, जिसमें लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। समर्थकों ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। रोड शो के बाद वे सीधे गुरुद्वारा साहिब पहुंचे, जहाँ सिख समुदाय के प्रतिनिधियों ने पारंपरिक अंदाज़ में उनका अभिनंदन किया।

#पटना #PMModiInPatna #गुरुद्वारा_पटना_साहिब #NarendraModi #BiharNews #A2ZNewsLive #आपकीबातदीपककेसाथ