-नेशनल यूथ पार्लियामेंट में सफल सौरव कुमार को पुरस्कृत करेंगे पीएम मोदी
मधुबन(मोतिहारी)।सम्वाददाता।
भारत सरकार व खेल मंत्रालय प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय युवा कंपटीशन का आयोजन करती है ।जिसमें प्रखंड क्षेत्र के कृष्णा नगर पंचायत अंतर्गत दुबहां ग्राम निवासी सुनील कुमार के पुत्र सौरभ कुमार ने वर्ष 2025 के नेशनल पार्लियामेंट के सभी चरणों में सफलता प्राप्त कर न केवल क्षेत्र बल्कि संपूर्ण बिहार को गौरवान्वित किया है। इस वर्ष यह प्रतियोगिता 11 व 12 जनवरी को भारत मंडपम में आयोजित किया गया था।

सौरभ ने भारत सरकार को ग्राउंड लेवल से इंटरनेशनल लेवल तक के दिए गए सुझाव में प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौरभ के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए आगामी 5 फरवरी को अपने निजी आवास पर निमंत्रित किया है ।सौरभ की इस कामयाबी को लेकर क्षेत्र में खुशी की लहर है। क्षेत्र के बुद्धिजीवी वर्ग ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।












