Advertisement

नेपाल में मधेश तथा हिंदी समस्या पर पीएचडी शोधार्थी पहुंचे जनकपुरधाम

-नेपाल में मधेश तथा हिंदी समस्या पर पीएचडी शोधार्थी पहुंचे जनकपुरधाम

-हिंदी भाषा अभियानी रमन पांडेय ने मार्गदर्शन किया

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।

नेपाल में मधेश सहित हिन्दी की अवस्था बिषय पर बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के दो शोधार्थी रवीन्द्र पाठक तथा श्वेता जनकपुरधाम में रहकर इस बिषय स्थानीय लोगों से मिलकर जानकारी प्राप्त किए। हिन्दी अभियानी तथा मधेशी को अधिकार तथा मधेश समृद्धि के लिए जीवन दान देने वाले रमन पांडेय ने एक सप्ताह तक मधेश की समस्या तथा हिन्दी समस्या के बारे गहन जानकारी में सहयोग किए। दोनो शोधार्थी ने टोकन आफ लव से सम्मानित किया।