Advertisement

नेपाल: भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा मिलेट उत्सव का आयोजन

-भारतीय बाणिज्य दूतावास द्वारा मिलेट उत्सव का किया आयोजन

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।

भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज द्वारा 18मार्च को मिले उत्सव आयोजित किया गया। कन्सुलेट परिसर के भीतर कृषि तथा किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित किया गया ग्लोवल मिलेट्स (श्री अन्न) सम्मेलन का उद्घाटन सत्र का प्रत्यक्ष स्क्रिनिङ प्रसारण किया गया।
श्री तरुण कुमार कन्सुल(राजनीति, शिक्षा तथा परियोजना) तथा HOCके भारतीय डायस्पोरा सदस्य, नागरिक समाज के सदस्य तथा पत्रकार सहित 50लोगो की सहभागिता थी। तरुण कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। विशेषज्ञों ने कोदो के फायदा के बारे में जानकारी दी। विशेषज्ञों ने जानकारी दी कि मिलेट्स वहुत प्रकार है जिसमेंबाजरा, रागी माइनर मिलेट-कांगनी, कोदो, सानवा, कुटकी, प्रो सो बाजरा, ब्राउन टॉप बाजरा आदि है।


मिलेट्स प्रोटीन, फाइबर, बिभिन्न प्रकार के विटामिन तथा खनिज तत्वों के मुख्य स्रोत है। इसके सेवनसे मधुमेह, रक्त चाप, हृदय रोग आदि में काफी फायदेमंद है। वजन पर नियंत्रण किया जा सकता है। चेतना जगाने के उद्देश्य से कोदो का उत्पादन तथा उपयोगिता हेतु संयुक्त राष्ट्र संघ महासभा ने भारत सरकार के आग्रह पर मार्च 2021 75वां अधिवेशन में अन्तरराष्ट्रीय कोदो बर्ष की घोषणा की हैं। भारत कोदो उत्पादन में भारत का विश्व में पहला स्थान हैं। बाजरा तथा ज्वार विश्व का 19प्रतिशत भारत में उत्पादन होता है। मिलेट्स निर्यात में भारत का पांचवां स्थान है।
सम्मेलन के क्रम मेंप्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी क्रेता – बिक्रेता मंच का उद्घाटन किए। आई. वाई. एम. में 75रूपये का टिकट का अनावरण किए। पुस्तक तथा लघु फिल्म प्रदर्शनी के साथ प्रधानमंत्री ने सभा का संबोधन किए।