रक्सौल: नेपाल पुलिस ने 22.5 किलो चरस के साथ तीन तस्करों को दबोचा
रक्सौल। नेपाल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बीरगंज के भीष्वा क्षेत्र से 22.5 किलो चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में दो नेपाल के निवासी हैं, जबकि तीसरा तस्कर भारत के आदापुर श्यामपुर क्षेत्र का रहने वाला है।
नेपाल पुलिस के मुताबिक, बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 56 लाख रुपये आंकी गई है। तस्करी के इस मामले को लेकर पुलिस गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां भेजा जाना था।

इस कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय तस्करी गिरोहों को बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी शुरू कर दी है।
#रक्सौल #नेपालपुलिस #चरसतस्करी #सीमा_सुरक्षा #अपराध_नियंत्रण #NepalIndiaBorder












