Advertisement

नेपाल: गंगा दशहरा के अवसर पर गंगासागर में विशेष गंगा आरती

-गंगा दशहरा के अवसर पर गंगासागर में विशेष गंगा आरती

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।

जनकपुरधाम के गंगा सागर सरोवर में गंगा दशहरा के अवसर पर विशेष आरती काआयोजन किया गया।आज से 9बर्ष पहले सेभ द हिस्टोरिकल जनकपुर के अध्यक्ष रामाशीष यादव की पहल पर बनारस के पुजारियों को बुलाकर गंगा आरती शुरू किया गया था।धीरे धीरे गंगासागर आरती के प्रति देशी विदेशी पर्यटकों को आकर्षण बढ़ता ही जा रहा है।

आज जो भी पर्यटक जनकपुरधाम आते हैं वे विशेष रूप से गंगा आरती में भाग लेते हैं। जनकपुरधाम के गंगा सागर में आरती की शुरुआत के बाद वीरगंज, सिरहा, मटिहानी आदि शहरों में भी आरती की शुरुआत की गयी है। गंगा दशहरा पर आयोजित गंगा आरती में मधेश प्रदेश के गवर्नर हरिशंकर मिश्र , जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत रोशन दास बैष्णव सहित कई मंत्री , बिधायक तथा आला अधिकारियों ने भाग लिए। विधायक रामाशीष यादव ने अंग बस्त्र तथा माला से स्वागत किए।