चंपारण की खबर::
-नहरों के माध्यम से खेतों के अंतिम छोर तक करें सिंचाई व्यवस्था: डीएम
– टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक में कृषि, बिजली एवं सिंचाई विभाग के पदाधिकारियों को दिया निर्देश
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी ।
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में आज जिला कृषि टॉस्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई।
समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने जिले भर में कम वर्षापात होने के कारण खरीफ फसल में धान, मक्का आदि फसलों को बचाने के लिए विभिन्न नहर प्रमंडल, के कार्यपालक अभियंता को नहर के माध्यम से अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने का निर्देश दिया।

वहीं लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता को निदेश दिया कि खराब पड़े नलकूप को ठीक कराकर सिंचाई की व्यवस्था की जाय। विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता (विधुत) को निर्देश दिया कि किसानों के खेतों तक पानी मुहैया कराने के लिए बिजली की आपूर्ति निर्वाध रूप से की जाय, ताकि किसान सिंचाई कर सकें।
डीएम ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सिंचाई हेतु डीजल अनुदान का वितरण विभागीय दिशा निर्देश के अनुसार सुनिश्चित करें। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी, नहर प्रमंडल के सभी कार्यपालक अभियंता, बिजल विभाग के कार्यपालक अभियंता आदि मौजूद थे।











