Advertisement

दो दिवसीय जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट 2024 का हुआ शुभारंभ

चंपारण की खबर::
-दो दिवसीय जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट 2024 का हुआ शुभारंभ

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

शहर के नवयुवक पुस्तकालय के प्रांगण में आज यूथ कैरम क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट 2024 का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट का उद्घाटनकर्ता राना सर्जिकल के प्रो. इफ्तेख़ार ख़ान ने किया। जबकि प्रतियोगिता के आयोजक राष्ट्रीय स्तरीय कैरम खिलाड़ी अरशद अली एवं अमान ग़नी हैं।मौके पर मो. बश्शिर, इरफ़ान गनी, अनुराग कुमार, जीशान अख्तर समेत दर्जनों खिलाड़ी मौजूद थे। यूथ कैरम क्लब के सचिव जमील अख्तर साहब मुख्य सहायक की भूमिका निभा रहे हैं।