-दुर्गा पूजा को लेकर बेनीबाद पुलिस-प्रशासन सख्त, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर
दीपक कुमार/ बेनीबाद
बेनीबाद। दुर्गा पूजा को लेकर बेनीबाद पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पूजा के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखने के साथ असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर भी पैनी निगाह रखी जा रही है। बेनीबाद थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जुलूस और विसर्जन के दौरान भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। वहीं, सोशल मीडिया पर अफवाह या भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस की सक्रियता से पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।













