-काँटा हाईस्कूल परिसर में वॉलीबॉल के खंभे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
दीपक कुमार/गायघाट
मुजफ्फरपुर, जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के काँटा गांव स्थित राजकीयकृत श्री अमीरी उच्च मध्य विद्यालय परिसर में रविवार की रात करीब 10 बजे एक युवक का शव वॉलीबॉल के खंभे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
मृतक की पहचान काँटा गांव निवासी धनंजय साह (33), पिता सकिंदर साह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक की मौत को हत्या बताते हुए आशंका जताई है कि उसकी हत्या करने के बाद शव को वॉलीबॉल के खंभे से लटका दिया गया।

घटना की सूचना मिलने पर कटरा इंस्पेक्टर मुकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेते हुए जांच की। सोमवार को बेनीबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।
बेनीबाद थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। युवक की मौत आत्महत्या है या हत्या, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान, घटनास्थल की परिस्थितियों और अन्य संभावित बिंदुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के काँटा गांव स्थित राजकीयकृत श्री अमीरी उच्च मध्य विद्यालय परिसर में रविवार की रात करीब 10 बजे एक युवक का शव वॉलीबॉल के खंभे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
मृतक की पहचान काँटा गांव निवासी धनंजय साह (33), पिता सकिंदर साह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक की मौत को हत्या बताते हुए आशंका जताई है कि उसकी हत्या करने के बाद शव को वॉलीबॉल के खंभे से लटका दिया गया।
घटना की सूचना मिलने पर कटरा इंस्पेक्टर मुकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेते हुए जांच की। सोमवार को बेनीबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।
बेनीबाद थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। युवक की मौत आत्महत्या है या हत्या, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान, घटनास्थल की परिस्थितियों और अन्य संभावित बिंदुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।