Advertisement

गायघाट के लोमा में चल रही थी देसी शराब की भट्ठी, पुलिस ने की कार्रवाई

-गायघाट के लोमा में चल रही थी देसी शराब की भट्ठी, पुलिस ने की कार्रवाई

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट। थाना क्षेत्र के लोमा गांव में चोरी-छिपे चल रही देसी शराब की भट्ठी पर पुलिस ने जोरदार कार्रवाई की। शराब निर्माण की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर धावा बोला। पुलिस को देखते ही अवैध शराब के धंधे में जुटे लोग मौके से भाग निकले।


पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले सामान और उपकरणों को नष्ट कर दिया तथा भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने मौके से मिले सामान की जांच करते हुए मामले में संलिप्त लोगों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई से शराब के अवैध धंधे में जुटे लोगों में खलबली मची हुई है।