-दीवान साह रहमतुल्लाह अलैहे का उर्स सम्पन्न
-अमन-चैन की मांगी गई दुआएं
वैशाली। संवाददाता
गोरौल प्रखंड के आदमपुर गाँव में सूफी संत दीवान साह रहमतुल्लाह अलैहे का दो दिवसीय उर्स बड़े अदब और अकीदत के साथ मनाया गया। 3 अप्रैल को उर्स की शुरुआत कुरानख्वानी और जलसे से हुई, जबकि 4 अप्रैल, शुक्रवार को चादरपोशी की रस्म अदा की गई और रात्रि में लेडीज़ एवं जेंट्स कव्वाली का आयोजन किया गया।
इस पावन अवसर पर कांग्रेस नेता इंजीनियर संजीव कुमार सिंह, पूर्व सांसद डॉ. एजाज अहमद, डॉ. दिलनवाज़, प्रभात कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने चादरपोशी कर देश और समाज में अमन-चैन की दुआ मांगी। उर्स कमिटी की अध्यक्ष चांद बीबी ने विशिष्ट अतिथियों का स्वागत फूलों की माला और गुलदस्तों से किया।

उर्स आयोजन समिति के सदस्यों मोहम्मद मयूर, धनेश्वर चौरसिया, दौलत पासवान, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद रेयाज और मोहम्मद एहसान ने बताया कि यह उर्स हर वर्ष आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के माहौल में आयोजित किया जाता है। उन्होंने आशा जताई कि यह परंपरा आगे भी कायम रहेगी।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पूरे देश में शांति, एकता और भाईचारे के लिए विशेष दुआ की।











