-दिल्ली के उत्तम नगर से गायब बन्दरा-मलंगा का मजदूर पालम बिहार में मिला
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा/दिल्ली। दीपक।
दिल्ली के उत्तम नगर से पिछले कई दिनों से गायब पीयर थाना क्षेत्र के बन्दरा पंचायत के मलंगा गांव निवासी मोहम्मद वसी दिल्ली के पालम बिहार में मिला है।जिसके बाद परिजनों में खुशी छा गयी।

दिल्ली से मोहम्मद रियाज ने बताया कि रविवार को वह दिल्ली के उत्तम नगर से काम के लिए घर से निकला।जिसके बाद से घर नहीं लौटा।खोजबीन के क्रम में वह शनिवार को पालम बिहार में मिला। परिजनों द्वारा दिल्ली पुलिस से भी इसकी शिकायत की गई थी।विभिन्न आशंकाओं से परिजन बेचैन थे। A2Zन्यूज़live ने इस ख़बर को प्रमुखता से चलाया था।
















