Advertisement

दर्दनाक: नेपाल विमान दुर्घटना में पांच भारतीय सहित 72मरे

-नेपाल में विमान दुर्घटना में पांच भारतीय सहित 72मरे

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।

रविवार को काठमांडू से पोखरा जा रही यति एयर प्रा. लि. NYT691, INCविमान नेपाली समय के अनुसार सुबह10. 32बजे पोखरा के लिए उड़ान भरी।10.50वजे पोखरा हवाई अड्डा पर अवरतरण से महज आधा मिनट पहले सेतीखोच के पास संपर्क विहीन होगया। विमान पहाड़ी से ठुकराने के बाद खाई में गिर पड़ी। विमान में चार क्रूमेंमर के अलावा 68यात्री सवार थे। 68यात्रियों में 39नेपाली नागरिक है। वही 5भारतीय नागरिक, 4रशियन,2कोरियन,1 अर्जेंटीना, 1आयरिश तथा 1 फ्रांस के नागरिक है। विमान गिरने के बाद विमान मेंभीषणआग लग गयी। विमान 80प्रतिशत जल चुका हैं। समाचार लिखने तक 58शव निकाले जा चुके हैं। तीन गंभीर रुप से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना के बाद नेपाली सेना, सशस्त्र बल, नेपाल प्रहरी तथा स्थानीय लोग राहत कार्य में जुटे हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया तथा सोमवार को एक दिन का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की हैं। विमान हादसे की जांच हेतु पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया हैं। जानकारी के अनुसार विमान हादसा मौसम के कारण नहीं हुआ है। मशीन में तकनीकी गड़बड़ी हादसा का कारण होने की संभावना जतायी जा रही है। मरने बालो में पांच भारतीय संजय जायसवाल, सोनू जायसवाल, अनिल कुमार राजभर, अभिशेष कुशवाहा तथा बिशाल शर्माहैं। काठमांडू के ट्रेवल एजेंसी अजय साह ने जानकारी दी है कि सोनु जायसवाल ने अपनी आईडी से ही अभिशेष कुशवाहा, विशाल शर्मातथा अनिल कुमार राजभर का टिकट लिया था। चारो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद (जिला) केअलावपुरसिपाह तथा धरवा गांव के है। चारो मित्र छुट्टी बिताने के लिए काठमांडू गये थे। । एक अन्य भारतीय संजय जायसवाल सीतामढ़ी जिला के है।