-थाना से बेल देने के लिए रिश्वत ले रहा सरायढेला थाने का दारोगा एसीबी के हाथों गिरफ्तार
धनबाद ।दिलीप।
केस डायरी लिखने और थाना से जमानत देने के एवज में छह हजार रुपए घूस ले रहे सरायढेला थाना के सब इंस्पेक्टर राजेंद्र उरांव को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने ये गिरफ्तार किया। राजेंद्र सरायढेला स्थित बॉम्बे स्वीट्स के सामने गिरिडीह लेदा बोको लालपुर निवासी प्रदीप कुमार पांडेय से रिश्वत की रकम ले रहे थे।

एसीबी की टीम ने उन्हें रंगेहाथ धर दबोचा:
फिलहाल बरवाअड्डा कल्याणपुर पिछड़ी में रहने वाले प्रदीप कुमार पांडेय ने राजेंद्र के खिलाफ एसीबी से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि उनके खिलाफ 31 अगस्त 2017 को सरायढेला थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में थाने से जमानत देने और केस डायरी लिखने के एवज में राजेंद्र ने उनसे 10 हजार की रिश्वत मांगी थी। प्रदीप घूस नहीं देना चाहते थे इसलिए उन्होंने केस के आईओ राजेंद्र के खिलाफ निगरानी विभाग में शिकायत की थी। मामले पर संज्ञान लेते हुए एसीबी डीएसपी नितिन खंडेलवाल ने एक टीम का गठन किया। आरोपों की प्रारंभिक जांच के बाद जाल बिछाकर सोमवार की सुबह आरोपी दरोगा को घूस लेते पकड़ा गया। राजेंद्र से 2018 बैच के दरोगा हैं। वह मूल रूप से सेरका चट्टी बिशुनपुर गुमला के रहने वाले हैं।
















