-तीसरे दिन के खेल की शुरुआत में बाबर आजम हुए आउट, श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की बढ़त 50 रन के पार
एजेंसी।कोलंबो।
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। इस टेस्ट को शुरू हुए दो दिन बीत चुके है। दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन 12 रन की बढ़त बना ली है। 26 जुलाई यानी आज तीसरे दिन का खेल खेला जा रहा है।
सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में पाकिस्तान ने दूसरे दिन दो विकेट के नुकसान पर 178 रन बना लिए हैं। बाबर आजम 28 और अब्दुल्ला शरीफ 87 रन पर खेल रहे हैं।, पाकिस्तान ने दूसरे दिन के खेल तक अब 12 रन की बढ़त हासिल कर ली। इससे पहले पहली पारी में श्रीलंका की पूरी टीम 48.4 ओवर में 166 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। बता दें कि पाकिस्तान टीम ने पहला टेस्ट 4 विकेट से अपने नाम किया था।

बाबर आजम के रूप में पाकिस्तान को तीसरा झटका तीसरे दिन की शुरुआत में लगा। पारी के 48वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बाबर आजम को जयसूर्या ने एलबीडब्ल्यू आउट किया और श्रीलंका को तीसरे दिन शानदार शुरुआत दिलाई। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 39 रन बनाकर आउट हुए। ये बाबर के टेस्ट करियर में छठी बार रहा जब वह प्रभात जयासूर्या का शिकार बने।
तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। पाकिस्तान की तरफ से दूसरे दिन को बाबर आजम 28 और अब्दुल्ला 87 रन पर नाबाद वापस लौटे थे।
















