Advertisement

ठगी की शिकार हुए आशीर्वाद को राशि वापस

-ठगी की शिकार हुए आशीर्वाद को राशि वापस

 

समस्तीपुर। साईबर थाना की पुलिस के सहयोग एवं अथक प्रयास से ठगी का शिकार हुए आशीर्वाद कुमार को 65 हजार रुपया वापस कराने में कामयाबी हासिल की। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के तहत गोपालपुर वार्ड संख्या 10 निवासी राजेश रंजन सिंह का पुत्र आशीर्वाद को एक साईबर क्राइमर ने धोखा देकर 65 हजार रुपया ठग लिया था।

इस संबंध में वादी आशीर्वाद ने साईबर थाना में कार्रवाई करने एवं राशि वापस कराने के ले आवेदन दिया था। इधर साईबर थाना की पुलिस ने कांड संख्या 13/ 2024 दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी, इसी क्रम में साईबर थाना की पुलिस ने साईबर क्राइमर को चिन्हित करते हुए राशि वापस कराने में सफलता हासिल की। बुधवार को साईबर थाना की पुलिस ने पीड़ित को सूचना देकर अपने कार्यालय बुलाया और 65 हजार रुपया वापस कर दिया। इधर पीड़ित आशीर्वाद ने राशि वापस मिलने पर साईबर पुलिस को कहा थैंक्स।