-जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती को लेकर बैठक आयोजित
समस्तीपुर। लोहिया आश्रम में रविवार को जदयू की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड अध्यक्षों, नगर परिषद अध्यक्षों, प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों, एवं जदयू के जिला पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय ने की।
डॉ. राय ने बताया कि आगामी 24 जनवरी 2025 को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती के अवसर पर कर्पूरी ग्राम में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने और अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की गई।
इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भारत के उपराष्ट्रपति, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बिहार के राज्यपाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी, पूर्व विधायक सह राष्ट्रीय सचिव विद्यासागर सिंह निषाद, बनारसी ठाकुर, तकी अख्तर, शिव शंकर महतो, संतोष कुमार साह, अफजाल अहमद उर्फ उजाले, सुबोध कुमार सिंह, अनस रिजवान, ठाकुर राजीव सिंह, डॉ. अमित कुमार मुन्ना, और मो. तौहिद अंसारी उर्फ नन्हें।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीतियां तैयार की गईं और कार्यकर्ताओं से अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।












