-जनगणना कार्य को पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से करें पूर्ण : बीडीओ
दीपक कुमार/गायघाट।
भारत की जनगणना-2027 के सफल संचालन एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संजय कुमार की अध्यक्षता में जनगणना पर्यवेक्षकों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनगणना कार्य से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान एचएलबी वार लेआउट मैप की अद्यतन प्रगति, एचएलबी में कुल मकानों की संख्या, एचएलबी वार प्रगणकों द्वारा एचएलबी एप डाउनलोड की स्थिति, एप पर किए गए कार्यों की प्रगति, पर्यवेक्षकीय सर्किल वार पर्यवेक्षकों द्वारा एप डाउनलोड एवं किए गए कार्यों की स्थिति सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।

इसके अलावा एचएलबी वार प्रगणकों द्वारा जनगणना मकानों में अंकित किए गए मकान नंबरों की अद्यतन प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक के दौरान बीडीओ संजय कुमार ने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना कार्य को पूरी पारदर्शिता, गंभीरता एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें, ताकि जनगणना-2027 का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के निर्देश दिए।












