-रामानंद स्वामी की जयंती पर भक्त माल कथा का हुआ आयोजन
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।
रामानंद स्वामी के जयंती के अवसर पर शनिवार (७जवरी)को रामानंद चौक पर भव्य पंडाल में वृदांवन के बाल व्यास हरि शरण उपाध्याय द्वारा भक्त माल कथा का आयोजन किया गया है। जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव की अगुवाई में शुरु हुई भक्त माल कथा का उद्घाटन उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव के द्वारा किया गया। इस उद्घाटन समारोह के दौरान जनकपुरधाम रामानन्दीय बैष्णव संप्रदाय के पदाधिकारी तथा साधु-संत तथा आम भक्त शामिल हुए। कथा का समापन १७ जनवरी को होगा।
















