Advertisement

जनकपुरधाम में संपन्न हुआ योग व प्राकृतिक चिकित्सा प्रशिक्षण, ‘योग रखे नीरोग’ का दिया संदेश

-जनकपुरधाम में संपन्न हुआ योग व प्राकृतिक चिकित्सा प्रशिक्षण, ‘योग रखे नीरोग’ का दिया संदेश

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।

शनिवार को जनकपुरधाम स्थित गायत्री कुंज सभाकक्ष में एक दिवसीय इंटरनेशनल योग एवं नेचुरोपैथी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरनाथ गुप्ता ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय वाणिज्य महादूतावास वीरगंज के साहित्य महादूत देवी सहाय मीणा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि देवी सहाय मीणा ने कहा, “योग रखे नीरोग। योग से असाध्य बीमारियां भी जड़ से समाप्त हो सकती हैं।” उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को संयुक्त राष्ट्र संघ में वैश्विक मान्यता मिली है और अब अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा भी योग का अभिन्न अंग है, जिसके माध्यम से धूप, मिट्टी और प्रकृति से उत्पन्न तत्वों के प्रयोग से जटिल बीमारियों का उपचार संभव है।

इंडियन ट्रेडिशनल ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष शंकर सान्याल और कार्यक्रम संयोजक एन.पी. सिंह ने योग और प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि यदि लोग नियमित रूप से योग और नेचुरोपैथी को अपनाएं, तो गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।

यह कार्यक्रम नेपाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स के डायमंड जुबली वर्ष के अवसर पर चैम्बर ऑफ कॉमर्स मधेश प्रदेश के सहयोग से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में विधायक रामाशीष यादव सहित सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया।

#जनकपुरधाम #योगप्रशिक्षण #प्राकृतिकचिकित्सा #अंतरराष्ट्रीययोग #NepalChamberOfCommerce #स्वास्थ्यऔरसंस्कार