Advertisement

छठ महापर्व : गायघाट विधायक निरंजन राय ने किया साड़ी एवं पूजन सामग्री का वितरण

छठ महापर्व : गायघाट विधायक निरंजन राय ने किया साड़ी एवं पूजन सामग्री का वितरण

मुजफ्फरपुर। गायघाट प्रखंड के केवटसा पंचायत के मिश्रौली ग्राम में लोक आस्था के महापर्व “छठ” के पावन अवसर पर शिव गंगा क्रेन सर्विस परिवार की ओर से 100 से अधिक छठ व्रतियों के बीच साड़ी एवं पूजन सामग्री का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में गायघाट के माननीय विधायक निरंजन राय ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर व्रतियों को सामग्री प्रदान की।

इस अवसर पर शिव गंगा क्रेन सर्विस परिवार के गंगा प्रसाद यादव, नवीन कुमार, प्रवीण कुमार, पप्पू कुमार सहित राजद के प्रमुख पदाधिकारी और पंचायत के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।