Advertisement

चौकीदार पर हमला मामले में फरार आरोपी सहित दो गिरफ्तार – 24 घंटे में की कार्रवाई, अन्य की तलाश जारी

चंपारण की खबर::

चौकीदार पर हमला मामले में फरार आरोपी सहित दो गिरफ्तार
– 24 घंटे में की कार्रवाई, अन्य की तलाश जारी

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
चौकीदार पर हमला मामले में मुफस्सिल थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटा के अंदर घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपितों में शैलेन्द्र राय भी शामिल है।शैलेन्द्र राय मारपीट के मामले में कई दिनों से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस लगी हुई थी। शनिवार को चौकीदार दिनेश राय को सूचना मिली कि शैलेन्द्र अपने गांव बासमनपुर में आया हुआ है तोतत्काल चौकीदार ने जाकर उसको अपनी अभिरक्षा में ले लिया।इसबीच कुछ लोगो ने शैलेन्द्र को चौकीदार की अभिरक्षा से छुड़ाकर उसको भगा दिया। जहां एसपी के निर्देश के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए शैलेन्द्र के साथ हीं उसको चौकीदार की अभिरक्षा से भगाने में सहभागी रामेश्वर चौरसिया को छापेमारी कर गिरफ्तार किया ।

थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा है कि कानून को अपने हाथ में लेने वालों के उपर हर हाल में कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के कार्य में हस्तक्षेप करने वाले जेल जाएंगे। कहा कि चौकीदार के अभिरक्षा से आरोपित को भागाने के मामले में आरोपित सहित कुल नौ लोगों पर नामजद और दस अज्ञात के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में नामजद और दूसरे अज्ञात आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द हीं उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।