Advertisement

गोरौल के दो छात्र बिहार दिवस प्रतियोगिता के लिए चयनित

-गोरौल के दो छात्र बिहार दिवस प्रतियोगिता के लिए चयनित

-22 मार्च को पटना में लेंगे भाग

वैशाली, मोहन कुमार सुधांशु।

बिहार दिवस 2025 के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में गोरौल के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भटौलिया के दो छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हासिल किया है।

हाजीपुर के जीए इंटर स्तरीय विद्यालय में बुधवार को जिला शिक्षा विभाग, वैशाली द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें गोरौल प्रखंड से प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र पुष्कर कुमार (क्विज प्रतियोगिता) और छात्रा सुप्रिया कुमारी (पेंटिंग प्रतियोगिता) ने जिला स्तर पर भी प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई।

अब ये दोनों छात्र आगामी 22 मार्च 2025 को बिहार दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

गोरौल के इन छात्रों की सफलता की सूचना मिलते ही बीईओ सुशील कुमार सहित क्षेत्र के शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्क्रमित मध्य विद्यालय भटौलिया के शिक्षक धरवेंद्र कुमार ने इस सफलता की जानकारी देते हुए कहा कि इन छात्रों ने प्रखंड और विद्यालय का नाम रोशन किया है।

बीईओ सुशील कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों और छात्रों ने पुष्कर कुमार और सुप्रिया कुमारी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।