-गायघाट सामाजिक मंच ने छठ व्रतियों के बीच वितरित की पूजा सामग्री
मुजफ्फरपुर।गायघाट सामाजिक मंच (रजि.) की ओर से मंगलवार को स्वर्गीय विमला देवी की स्मृति में छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भूसुरा स्थित मंच के प्रधान कार्यालय में किया गया। इस दौरान छठ व्रतियों को साड़ी, साया, नारियल, सूप और अगरबत्ती सहित छठ पूजा में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर जरूरतमंद व्रतियों की सहायता करना और सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत करना था। पूजा सामग्री मिलने से छठ व्रतियों में खुशी देखी गई।

मंच के सदस्यों ने कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना संगठन की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर गायघाट सामाजिक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुशील कुंवर, मितुल वीरेंद्र सिंह, मुकुंद नंदन कुंवर, रंजन कुमार, संजीव कुमार उर्फ संजू, अभिषेक राजा सिंह, जयदेव प्रसाद सिंह, रामनरेश प्रसाद सिंह और विजय कुंवर सहित अन्य कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।












