-गायघाट में मतदाता जागरूकता सह शपथ कार्यक्रम का आयोजन,लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता ने ली शपथ
— 6 नवंबर को मतदान में भाग लेने का संकल्प
मुजफ्फरपुर/गायघाट।दीपक तिवारी।
प्रखंड कृषि कार्यालय, गायघाट में सोमवार को बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र मतदाता जागरूकता अभियान सह शपथ ग्रहण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक झा, कृषि समन्वयक शत्रुघन कुमार, आशुतोष कुमार, सोमेश्वर प्रसाद सिंह, किसान सलाहकार सुनील कुमार, कन्हैया कुमार, गौरव कुमार, रमाशंकर पांडे, नरेश कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजन झा, सहायक तकनीकी प्रबंधक सुरेश कुमार सहित सभी पंचायतों के प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।

इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से मतदाता शपथ ली —
> “हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना 6 नवंबर 2025 को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे तथा परिवार व समाज के अन्य लोगों को भी मतदान हेतु प्रेरित करेंगे।”
यह कार्यक्रम मतदाता जागरूकता अभियान (SVEEP) के तहत आयोजित किया गया, जिसमें संदेश दिया गया कि “हर एक वोट जरूरी है” और लोकतंत्र की मजबूती जनता की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है।
#MatdataJagrukta #HarEkVoteZaruriHai #SVEEP #GaiGhat #MuzaffarpurNews #VoteForDemocracy #BiharElections2025 #A2ZNewsLive #आपकीबातदीपककेसाथ











