*वोट के रूप में जनता का प्यार और अपनापन प्राप्त हुआ:गणेश
*गणेश दूसरी बार बने मेेयर, लेबर नेता से बनी चिंता पहली बार बनी डिप्टी मेयर*
*श्यामदेव पासवान 3,827 मतों से हारे
*चिंता देवी 15663 वोटों से जीती
*बिजली चौरी मे रोक लगाए, महिलाओं के मार्केट में पुरुष टायलट बंद कराए -जनता ने कि मांग
गया।संवाददाता।
शुक्रवार को गया शहर की जनता ने पहली बार अपना नगर सरकार चुन लिया है। गया नगर निगम के इतिहास में पहली बार जनता द्वारा प्रतिनिधि चुना गया है।गया नगर निगम 2022 के मेयर और डिप्टी मेयर के सीधे चुनाव में जनता ने निवर्तमान मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान पर भरोसा जताया है। वीरेंद्र पासवान को 39910 मत तो वहीं इनके निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व विधायक श्यामदेव पासवान को 36,08 मत प्राप्त हुआ। शुरु मतगणना केंद्र में पहले राउंड से ही गणेश पासवान बढ़त बनाए हुए थे। आगे पीछे लुका छिपी का खेल चलता रहा था।

कभी श्यामदेव पासवान तो कभी गणेश पासवान आगे चलते रहे हैं। 15 वें राउंड की मतगणना के बाद गणेश पासवान 8000 मतों से आगे बढ़ते रहे हैं। फिर कभी पीछे नहीं रहे हैं। मानविकी भवन स्थित सभागार हॉल में मतगणना की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही थी। हरेक राउंड का चुनावी परिणाम निर्वाचन अधिकारी द्वारा घोषित किए जा रहे थे।वही देर शाम विरेंद्र कुमार पासवान के पक्ष में चुनावी परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। गणेश पासवान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी श्यामदेव पासवान को 3,827 मतों से पराजित किया है।हालांकि डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव की घोषणा 1 घंटे पहले ही हो गई थी।डिप्टी मेयर पद पर पहली बार कोई महिला चुनकर आई है। जो नगर निगम में ही सफाई कर्मी के रुप में काम करती थी और नेता ,इसके पहले पुरुष का ही वर्चस्व रहा था।नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर चिंता देवी को 50 417 मत तो वहीं इनके निकटतम प्रतिद्वंदी आइटी दिव्या पासवान को 34714 मत प्राप्त हुए हैं। चिंता देवी ने दिव्या पासवान को काफी मतों के अंतर से हराया है। वही तृतीय स्थान पर निकिता रजक को 22494 मत प्राप्त कर संतोष करना पड़ा है। चुनाव परिणाम के बाद मेयर और डिप्टी मेयर के समर्थकों में विशेष उत्साह देखा गया है। समर्थकों ने ढोल-नगाड़े और गुलाल के साथ खुशी का इजहार किया गया है। इस बीच नवनिर्वाचित मेयर गणेश पासवान ने कहा कि जनता का जो जनादेश मिला है। उसे मैं स्वीकार करता हूं। वोट के रूप में जनता का प्यार और अपनापन प्राप्त हुआ है। अगले 5 वर्षों के लिए जनता ने जो जिम्मेदारियां दी है।उसे मैं पूरे बखूबी के साथ निभाऊंगा।नगर निगम को नंबर वन बनाने के लिए कई बड़े किए जाएंगे,वही ।मुस्कुराते हुए नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर चिंता देवी ने कहा कि जनता का भरोसा महिला पर मिला है, जिससे मैं काफी खुश हूं। जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे। शहर के सभी नागरिकों का सहयोग प्राप्त हुआ है नगर निगम में अधूरे कार्यो को पूरा करूंगी। इधर मेयर और डिप्टी मेयर के चुनावी नतीजे के लिए पूरा शहर उत्सुक था। सभी की नजरें मेयर और डिप्टी मेयर पर था। हर एक राउंड की मतगणना के बाद चुनावी नतीजे के घोषित होने से समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा था। वही लोगों ने मेयर एवं डिप्टी मेयर से गया शहर के गया पटना रोड पर बिजली चौरी रोकेगे,सबको एक समान व्यवहार करेगे,वही महिलाओं के मार्केट में पुरुष टायलट जल्द बंद करेंगे।












