-खगड़िया में हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार
खगड़िया।
बिहार STF और खगड़िया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में महेशखूंट थाना क्षेत्र में सक्रिय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। इस ऑपरेशन में पुलिस ने तीन तस्करों — कृष्णा कुमार सिंह, रोहित कुमार उर्फ रोशन कुमार और सोनू कुमार — को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उनके पास से 6 देसी पिस्टल, 12 मैगजीन, 5 जिंदा कारतूस, 2 मोबाइल फोन और 2 बाइक बरामद किए। बताया जा रहा है कि यह गिरोह लंबे समय से अवैध हथियारों की सप्लाई में लिप्त था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी जल्द पकड़ा जाएगा। इस कार्रवाई को बिहार पुलिस का बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है, जिससे अपराधियों के मनोबल पर असर पड़ेगा।












