Advertisement

‘कौन है ये लड़का’, Ranveer Singh को लेकर ऐसा था Deepika की मां का रिएक्शन

-‘कौन है ये लड़का’, Ranveer Singh को लेकर ऐसा था Deepika की मां का रिएक्शन

 

नई दिल्ली।सम्वाददाता।

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार गुरुवार यानी 26 अक्टूबर को करण जौहर (Karan Johar) एक बार फिर अपने चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के आठवें सीजन के साथ लौटे। नए सीजन में पहले गेस्ट दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की जोड़ी नजर आई।

दोनों ने करण की कॉफी पर खूब चर्चा की। लव लाइफ से लेकर शादी समेत इस कपल ने अपने एक-एक राज से पर्दा उठाया। शादी के पांच साल बाद जोड़ी ने अपना वेडिंग वीडियो फैंस के सामने साझा किया। इतना ही नहीं इस दौरान रणवीर ने यह भी बताया कि जब उन्होंने दीपिका को प्रपोज किया था जो एक्ट्रेस की मम्मी का क्या रिएक्शन था।


मालदीव में किया था दीपिका को प्रपोज:

रणवीर सिंह ने सालों बाद खुलासा किया कि उन्होंने रामलीला की रिलीज के बाद दीपिका पादुकोण को शादी का प्रपोजल दिया था। एक्टर ने बताया कि, डेटिंग के छह महीने में मुझे पता चल गया था कि दीपिका उनके लिए सही हैं। मैंने सोचा कि इससे पहले कि कुछ भी हो, मैं इसे एक अंगूठी पहना दूं। मैं अंगूठी हासिल करने के लिए अपनी बहन और मां के साथ मिलीभगत में था। हम दोनों छुट्टियों पर जा रहे थे और मैंने फैसला किया कि मैं अब प्रपोज करूंगा और मालदीव में मैं अंगूठी अपना दी।

दीपिका की मां को नहीं था रिश्ता मंजूर:

वेकेशन से वापस आने के बाद ये रणवीर और दीपिका के परिवार को खबर देने के लिए बेंगलुरु पहुंचे। दीपिका ने अपने परिवार को बताया, उसने मेरे सामने शादी का प्रस्ताव रखा और मैंने हां कह दिया। उस दौरान वहां पिन-ड्रॉप साइलेंस था। दीपिका की मम्मी उज्जला का चेहरा देखने लायक था।
मैं एक कमरे में गया और मैंने अपना कान दरवाजे पर लगाया और बाहर अम्मा और दीपिका बातें कर रही थीं। दीपिका की मम्मी कह रही थी, ‘यह लड़का कौन है? उसने शादी का प्रपोजल रखा है और आपने हां कह दिया? मैं कमरे में भगवान कह रहा था कि हमें बचाएं। आगे रणवीर ने बताया कि, दीपिका की अम्मा के दिल में जगह बनाने में मुझे कई साल और बहुत मेहनत करनी पड़ी, लेकिन अब मुझे लगता है कि यह हो गया और मैं उनके पसंदीदा लोगों में से एक हूं।