Advertisement

कैबिनेट बैठक में 50 हजार करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

-कैबिनेट बैठक में 50 हजार करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

-विकास कार्यों को मिलेगा नया आयाम

पटना। ब्यूरो।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हुई। मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी। खासतौर पर प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं को लेकर बड़ी स्वीकृति दी गई।

दक्षिण बिहार में 120 नई योजनाओं को स्वीकृति:

कैबिनेट ने दक्षिण बिहार के जिलों में की गई घोषणाओं से संबंधित 120 योजनाओं को मंजूरी दी। इससे पहले 123 योजनाओं को विभागीय स्तर पर स्वीकृति मिल चुकी थी। इन योजनाओं की कुल लागत 30 हजार करोड़ रुपये तय की गई है।

उत्तर बिहार के लिए पहले ही स्वीकृत हो चुकी हैं योजनाएं:

इसके पूर्व, उत्तर बिहार के लिए 187 योजनाओं को पहले ही 20 हजार करोड़ रुपये की मंजूरी दी जा चुकी है। इस तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के तहत घोषित विकास योजनाओं के लिए कुल 50 हजार करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार:

इन योजनाओं के तहत बुनियादी ढांचे के विकास, सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे प्रदेश में विकास कार्यों को नया आयाम मिलेगा और जनता को सीधा लाभ पहुंचेगा।

#BiharVikas #CabinetMeeting #NitishKumar #SouthBihar #NorthBihar #50HazaarCrore #BiharDevelopment