Advertisement

किक बॉक्सिंग खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया

-महुदा मंडल क्षेत्र के किक बॉक्सिंग के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया

महुदा ।संवाददाता।

महुदा मंडल क्षेत्र अंतर्गत पादुगोडा पंचायत के मुखिया महेश पटवारी जी के द्वारा महुदा क्षेत्र के किक बॉक्सिंग खिलाड़ियों को सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सह भाजपा महुदा मंडल अध्यक्ष श्री शेखर सिंह जी शामिल हुए।

पदुगोडा पंचायत के मुखिया महेश पटवारी जी ने शेखर सिंह जी को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। किक बॉक्सिंग के खिलाड़ियों ने ईस्ट जॉन में दूसरा स्थान हासिल कर अपने व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सह भाजपा महुदा मंडल अध्यक्ष श्री शेखर सिंह जी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और बधाई देते हुए कहा कि आप इसी प्रकार खेले और अगली बार और मेहनत कर प्रथम स्थान प्राप्त करें।