Advertisement

काटे नहीं कटते…’ में श्रीदेवी का ग्लैमरस अवतार दिखाना नहीं था आसान,‌ बोनी कपूर ने ऐसे दौड़ाया था दिमाग

-काटे नहीं कटते…’ में श्रीदेवी का ग्लैमरस अवतार दिखाना नहीं था आसान,‌ बोनी कपूर ने ऐसे दौड़ाया था दिमाग

नई दिल्ली।संवाददाता

 

80 और 90 के दशक की हिट एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) ने कई सुपरहिट फिल्में सदाबहार गाने किए। उनके गानों को आज भी सुनना और उस पर थिरकना पसंद किया जाता है। दिवंगत एक्ट्रेस की ज्यादातर गाने भी ऐसे रहे जैसे कभी भी और कहीं भी सुना जा सकता है। इनमें से ही एक था मिस्टर इंडिया फिल्म का गाना ‘काटे नहीं कटते।’
बारिश में शूट किए गए इस सेंशुअस, रोमांटिक गाने के सामने आज भी कई गाने फेल हैं। फिर श्रीदेवी का मंत्रमुग्ध कर देने वाला डांस और शोख अदाएं इस गाने की खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं। नीले रंग की शिफॉन साड़ी में श्रीदेवी ने अनिल कपूर (Amil Kapoor) के सामने ठुमके लगाए थे। ‘काटे नहीं कटते…’ में श्रीदेवी का लुक कैसा होगा, इसके बारे में विस्तार से सोचने के बाद बोनी कपूर ने डायरेक्टर शेखर कपूर को खास बात कही थी।


मिस्टर इंडिया फिल्म 1987 में रिलीज हुई थी। इसके बारे में एक बार बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि गाने को शूट करने से पहले उन्होंने शेखर कपूर से बात की थी।

यह बोनी कपूर के बहुत बोलने का ही असर था कि इसके बाद शेखर कपूर ने श्रीदेवी के लिए ब्लू कलर की शिफॉन साड़ी मंगवाई। बोनी ने बताया, “हमने एक बड़ा पंखा मंगवाया, जिससे माहौल रोमांटिक बन सके। पंखे से बाल उड़ रहे थे और साड़ी लहरा रही थी। लेकिन इस पूरे गाने में हमने कहीं भी स्कैन शो नहीं किया। फिर भी यह सेंशुअस गाना बना।”