कटिहार में आग लगने से लगभग दो दर्जन घर जलकर राख
कटिहार में आग लगने से लगभग दो दर्जन घर जलकर राख, बारसोई थाना क्षेत्र के लगवा दास ग्राम पंचायत के जबलपुर और उदयपुर गांव में अचानक आग लगने से लाखों की संपत्ति अनाज,कपड़ा,बर्तन और नगद रुपया जलकर राख हो गया, आग किस तरह से लगा है यह तो साफ नहीं है लेकिन घटना के बाद दमकल और स्थानीय लोगों की तत्परता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।













